बड़ी खबर।यहां बेकाबू होकर खाई में जा गिरी स्कूल बस मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हर रोज सड़क हादसों के मामले बढ़ते जा रहे हैं और आज भी सड़क हादसों को लेकर एक बड़ी खबर उत्तरकाशी जिले के सामने आ रही है यहां के डुण्डा अन्तर्गत स्कूल बस के खाई में गिरने से हड़कंप मच गया गनीमत यह रही कि उक्त वाहन बच्चों को छोड़कर वापस स्कूल में बस को खड़ी करने जा रहा था इस घटना में चालक सहित तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का 12 घंटे में पुनर्निर्माण: भाऊवाला से लौटते समय सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

बताया जाता है कि वाहन संख्या- UK-10-3876 जो स्कूल के बच्चों को छोड़कर वापस स्कूल में गाड़ी खड़ी करने जा रही अभी अचानक उक्त बस सैणी के पास अनियंत्रित होकर रोड़ से लगभग 10-15 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

घायलों लोगों की पहचान नवीन जगुडी पुत्र सुंदर जगुडी, निवासी- जखारी, डुण्डा रूप में हुई जो वाहन चालक है जिसमें उसके दो अन्य मित्र भी सवार थे जिनकी पहचान.गणेश उनियाल पुत्र मिश्रानन्द उनियाल, निवासी- जखारी, डुण्डा.भीमा सिंह पुत्र सुरूतू , निवासी- वीरपुर, डुण्डा के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस ने बस में फंसे सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया इस घटना में चालक सहित तीन लोग सवार थे जो सामान्य घायल बताए जाते हैं। जिन्हें उपचार हेतु CHC डुण्डा में भर्ती किया गया हैं।

Ad_RCHMCT