बड़ी खबर- डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मासूम की मौत,मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं नगर के जवाहर नगर वार्ड नंबर 3 निवासी चंद्रपाल के 11 वर्षीय पुत्र की बरेली के भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति अस्पताल में उपचार के दौरान गत 10 अप्रैल को चिकित्सकों की लापरवाही के चलते हुई मौत के मामले में 98 दिन के बाद न्यायालय के आदेश पर अस्पताल के 5 जिम्मेदार चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए, 201, 323, 504 और 506 के तहत थाना भोजीपुरा में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि: बोले—'राष्ट्र व समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि'

वही जिन 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है, उनमें डॉ अतुल कुमार सहित चार अन्य आरोपी बनाए गए हैं। बताते चलें कि लालकुआं नगर के जवाहर नगर वार्ड नंबर 3 निवासी चंद्रपाल के 11 वर्षीय पुत्र आंसू के दोनों पैर सुन्न हो गए थे जिसे गत 9 अप्रैल को राममूर्ति अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार: देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई; प्रदेश में अब तक 20 मदरसों का संचालन बंद

जहां उपचार के दौरान 10 अप्रैल को आशु की मृत्यु हो गई बालक की मौत पर उसके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद क्षेत्र के तमाम स्वयंसेवी संगठनों ने भी राममूर्ति अस्पताल के खिलाफ आंदोलन किया था।

यह भी पढ़ें 👉  'युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी ताकत': नई दिल्ली में ‘NeST Fest-2026’ में बोले सीएम धामी; पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा—'उत्तराखंड आपका अपना घर है'

उक्त मामले को हुए 98 दिन बीतने के बाद पीड़ित परिवार ने न्यायालय की शरण ली। अंततः न्यायालय के आदेश के बाद भोजीपुरा थाने में राममूर्ति चिकित्सालय के जिम्मेदार अधिकारियों एवं चिकित्सकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए,201,323,504,और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Ad_RCHMCT