बड़ी खबर- उत्तराखंड में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन हुआ है। रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में मोहलत समाप्त होने के बाद भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बीच अतिक्रमण पर जेसीबी गरज गई। अतिक्रमण हटाने से पहले घरों से अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। घरों से सिलेंडर आदि ज्वलनशील पदार्थों को भी बाहर निकाल दिया गया।

हालांकि शनिवार को यहां पर भारी पुलिस फोर्स के चलते किसी तरीके का विरोध देखने को नहीं मिला है। बीते गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान यहां जबरदस्त बवाल हुआ था। इसको देखते हुए प्रशासन ने एक दिन का समय अतिक्रमणकारियों को अपना सामान हटाने के लिए दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

मोहलत खत्म होने के बाद प्रशासन ने शनिवार सुबह 8:30 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी सिटी मनोज कत्याल समेत भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक कल साढ़े छह बीघा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में 40 अतिक्रमण कार्यों को अतिक्रमण हटाने के संबंध में नोटिस दिए गए थे। गुरुवार को हुई कार्रवाई में करीब 40 अतिक्रमण आंशिक रूप से हटाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

आज सभी अतिक्रमण को पूरी तरीके से ध्वस्त किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में पांच जेसीबी लगी हुई है। वहीं एक पोकलैंड मशीन भी लगाई गई है। 

Ad_RCHMCT