बड़ी खबर- भारी संख्या में आबकारी विभाग में हुए तबादले

ख़बर शेयर करें -

राज्य में एक बार फिर से तबादलों को लेकर खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार इस बार तबादलों की बड़ी खबर आबकारी विभाग के सामने आ रही है यहां पर संयुक्त आबकारी अधिकारी ने 18 आबकारी निरीक्षकों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा 3 आबकारी प्रधान सिपाहियों के भी ट्रांसफर हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कर्क लग्न में खुले ​द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट, पहले ही दिन 1100 से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

आज जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट में आबकारी इंस्पेक्टर सरोज पाल को आशारोड़ी चेक पोस्ट, कमलेश रानी को बड़कोट पुरोला, चंदन लटवाल को सी एल2 हल्द्वानी, नितिन कुमार को नारसन चेक पोस्ट हरिद्वार, अजय कुमार कांगड़ी चेक पोस्ट हरिद्वार, चन्द्रमोहन प्रवर्तन गढ़वाल, केके सोती कुल्हाल चेक पोस्ट देहरादून, गौरव जोशी धारचूला पिथौरागढ़, ज्योति वर्मा यमकेश्वर, शैलेन्द्र कुमार प्रवर्तन दल हरिद्वार, समरवीर बिष्ट नरेंद्र नगर टिहरी, मोहन सिंह बाजपुर उधमपुर नगर,

यह भी पढ़ें 👉  ​'विकसित भारत' का मार्ग 'हरित भारत' से होकर गुजरता है: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव

सुधा सेमवाल आबकारी आयुक्त दफ्तर देहरादून, उमेशपाल रामनगर, नरेंद्र सिंह प्रवर्तन हरिद्वार,देवेंद्र कुमार प्रवर्तन ऊधमसिंह नगर, जयवीर सिंह डुंडा उत्तरकाशी, प्रताप राम डीडीहाट पिथौरागढ़ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनाती के आदेश दिए गए। इसके अलावा प्रधान सिपाही रमाकांत प्रवर्तन नैनीताल, विकास रावत प्रवर्तन ऊधमसिंह नगर और अमित कुमार कुल्हाल चेक पोस्ट देहरादून ट्रांसफर हुआ है। जल्द एक और लिस्ट जारी होने की उम्मीदें है।

Ad_RCHMCT