बड़ी खबर- लोकायुक्त ने कई सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर मारे छापे

ख़बर शेयर करें -

 भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी लोकायुक्त ने गुरूवार को कर्नाटक  में कई सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे। एक अधिकारी ने बताया कि लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों और शिकायतों से जुड़े मामलों में छापेमारी की कार्रवाई की है। कुल नौ जिलों में 11 मामलों से जुड़ी छापेमारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल सेंटर्स पर सजेगा योग का मंच: उत्तराखंड के सैकड़ों CSC केंद्रों पर कल आयोजित होंगे भव्य योग शिविर; पीएम मोदी के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

लोकायुक्त के 100 से अधिक अधिकारियों ने कलबुर्गी, मध्य, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, धारवाड़, बेलगावी, कोलार, मैसूर, हासन और चित्रदुर्ग में छापे मारे। बता दें, आय से अधिक संपत्ति के 11 मामलों के सिलसिले में 56 स्थानों पर एक साथ छापे मारे गए। भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस दलों के साथ मिलकर तलाशी ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

जिन अधिकारियों के यहां छापेमारी की गई उनमें बंगलूरू के केंगेरी डिवीजन के राजस्व अधिकारी बसवराज मागी, मांड्या के सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता शिवराजू एस, बंगलूरू के लघु सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एम रवींद्र और धारवाड़ के परियोजना निदेशक शेखर गौड़ा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

बेलगावी में सहायक कार्यकारी अभियंता महादेव बन्नूर, कार्यकारी अभियंता डीएच उमेश, दावणगेरे में सहायक कार्यकारी अभियंता एमएस प्रभाकर, कोलार में तहसीलदार विजयन्ना, मैसूर में अधीक्षक अभियंता महेश के, हासन में ग्रेड-1 सचिव एनएम जगदीश और चित्रदुर्ग में अधीक्षक अभियंता केजी जगदीश के यहां भी छापेमारी की गई। 

Ad_RCHMCT