बड़ी खबर- केंद्रीय वित्त मंत्री एम्स में हुई भर्ती

ख़बर शेयर करें -

राजधानी दिल्ली से अब तक की बड़ी खबरें सामने आ रही है जानकारी के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तबीयत ठीक नहीं है. रुटीन चेकअप के लिए उन्हें एम्‍स में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे उन्हें दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्राइवेट वॉर्ड में ले जाया गया.

बताया जा रहा है कि निर्मला सोमवार को रुटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल को निकलीं. उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया. बहरहाल, यह पता नहीं चला कि उन्हें किस समस्या के चलते भर्ती किया गया है. एम्स की ओर से इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

इससे पहले भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तबीयत बिगड़ी थी. वर्ष 2020 में उन्होंने बहुत लंबा बजट भाषण देकर अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया था, उस वक्त उन्होंने करीब 160 मिनट लंबा बजट भाषण पढ़ा. उस दौरान भाषण खत्म होते-होते उनकी तबीयत भी खराब हुई थी. उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही थी. तब भाजपा नेता नितिन गडकरी ने उन्हें टॉफी देकर राहत दिलाई थी.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

निर्मला सीतारमण कई साल से देश की वित्त मंत्री हैं. वह अगले साल यानी 2023 में देश का आम बजट पेश करेंगी. बीते शुक्रवार को उन्होंने इस बात का संकेत दिया था कि वित्त मंत्री पिछले बजट की भावना का पालन करेंगी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

समाचार एजेंसी के हवाले से बताया गया कि वित्त मंत्री पेट में हल्का इंफेक्शन था. उनका रुटीन चेकअप भी होना था. इसीलिए उनको हॉस्पिटल ले जा गया. डॉक्टर्स के मुताबिक, उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. उसके बाद वे (निर्मला सीतारमण) अपने घर जा सकती हैं.

Ad_RCHMCT