बड़ी खबर-उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2000 रिक्त पदों हेतु जारी की ये बड़ी update

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-65/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 30.10.2024 के क्रम में उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अंतर्गत विज्ञापित आरक्षी, जनपदीय पुलिस (पुरूष) एवं आरक्षी, पी०ए०सी०/ आई०आर०बी० (पुरुष) के कुल 2000 रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम संख्या 1157/2024-25 दिनांक 17 सिंतबर, 2024 के अनुसार उक्त पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 01 फरवरी, 2025 को प्रस्तावित की गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त पदों हेतु शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 24 फरवरी, 2025 से निर्धारित की जाती है। अभ्यर्थी शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पूर्व अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Ad_RCHMCT