एसटीएफ को बड़ी सफलता: 37 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने नशा तस्करी पर लगाम कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र में करीब 6 लाख रुपये मूल्य के 37 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया तस्कर सुशील शर्मा उर्फ डिम्पल छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गांजा लाकर पंतनगर के सिडकुल चौक के पास स्थित महादेव मंदिर के सामने पकड़ लिया गया। 

तस्कर ने पुलिस को बताया कि उसे छत्तीसगढ़ से गांजा लाने के बदले 40 हजार रुपये दिए गए थे। इसके अलावा, उसने यह भी खुलासा किया कि स्थानीय तस्कर सुनील मेहरा ही यह गांजा महंगे दामों पर बेचने के लिए छत्तीसगढ़ से लाता है। गांजा तस्करी की यह खेप महिंद्रा कार (नंबर UK-06-TA-6786) में लाई गई थी। एसटीएफ ने इस मामले में कई अन्य तस्करों के नाम भी उजागर किए हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत, एसटीएफ की टीम ने राज्य के विभिन्न जिलों में तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस वर्ष अब तक एसटीएफ ने स्मैक, चरस, अफीम, डोडा पोस्त और एमडी जैसे मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की है। 

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी में शामिल न हों। उन्होंने ड्रग्स तस्करी से जुड़ी सूचनाओं को तुरंत पुलिस या एसटीएफ को देने की अपील की है। एसटीएफ के संपर्क नंबर 0135-2656202 और 9412029536 पर किसी भी प्रकार की जानकारी दी जा सकती है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

एसटीएफ की इस कार्रवाई में निरीक्षक पावन स्वरुप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई विनोद चंद्र जोशी, एएसआई जगवीर शरण, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद और आरक्षी मोहित जोशी शामिल रहे। पंतनगर थाना पुलिस टीम में एसआई अशोक कुमार, एसआई दिनेश रावत, और आरक्षी भूपाल सिंह का भी योगदान रहा। 

Ad_RCHMCT