BREAKING-यहाँ उपजिलाधिकारी ने विदेशी मदिरा की दुकान का किया औचक निरीक्षण,खामियां मिलने पर दुकान बंद करने के दिये निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

जसपुर – उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा द्वारा रविवार को रात्रि में तलाबपुर, जसपुर में विदेशी मदिरा की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विक्रेता रघुवीर चौहान से स्टॉक रजिस्टर से स्टॉक का मिलान किया गया, मिलान करने पर स्टॉक रजिस्टर में विक्रय किये गए मदिरा का पूर्ण विवरण अंकित होना नहीं पाया गया एवं न ही सन्तोषजनक उत्तर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिलाओं के लिए वरदान बनी 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना': द्वितीय चरण का शुभारंभ; 488 महिलाओं के खातों में ₹2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

उपजिलाधिकारी ने मौके पर ही स्टॉक रजिस्टर को जब्त करते हुए विदेशी मदिरा की दुकान को बंद करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नायाब तहसीलदार राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक वाहिद हुसैन, निर्भय जैन, कुलदीप नेगी, धीरेन्द्र सिंह नेगी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT