BREAKING-चेकिंग के दौरान रुद्रपुर पुलिस ने बरामद की 02 लाख की नकदी।

ख़बर शेयर करें -

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2022 चुनाव के परिपेक्ष्य में पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में रामपुर बॉर्डर रुद्रपुर में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम व फ्लाइंग स्क्वायड टीम को संयुक्त चेकिंग हेतु लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी; रियांश और प्रिशा के अदम्य साहस को सराहा

दौरान चेकिंग वाहन संख्या UP 14 EK 8062 के चालक अनीश चौधरी पुत्र तराबुद्दीन निवासी मकान नंबर 935 पोसॉन्ग थाना गाजियाबाद जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के वाहन को चेक किया तो वाहन से 500रुपये के 400 नोट कुल ₹200000 बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' का शुभारंभ: 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग; प्रदेश में बनेगा अलग 'युवा आयोग'

जिस के संबंध में पूछने पर अनीश चौधरी द्वारा रुपए को लाने के संबंध में कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया गया जिससे यह प्रतीत हुआ कि उक्त चालक अनीश चौधरी पर आमदा धनराशि का चुनाव में दुरुपयोग कर सकता है जिस कारण पुलिस टीम व फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा बरामदा रुपए को जब्त किये गये

यह भी पढ़ें 👉  'ज्ञान गंगा सम्मान समारोह': सीएम धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को बांटी छात्रवृत्ति; बोले—'शिक्षक केवल छात्र का नहीं, पूरे राष्ट्र का भविष्य गढ़ता है'

पुलिस टीम मे विपिन कुमार गुप्ता प्रभारी फ्लाइंग स्क्वाड टीम,एसआई अशोक कुमार,एसआई राखी धोनी,कानी 1205 भागीरथ गोर का,कानी 355 सीपी जगदीश अधिकारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT