BREAKING-विधानसभा कालाढूंगी क्षेत्र में अनावश्यक रूप से परिवहन की जा रही 141,300 रुपए की धनराशि जब्त।।

ख़बर शेयर करें -

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में संपूर्ण जनपद स्तर के पुलिस बैरियर/चेकपोस्ट और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिससे किसी भी राजनीतिक दल के सदस्यों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित ना कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में 60 विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में संचालित (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) FST-2 व थाना कालाढूंगी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 04 W 1530 (ciaz) कार से कुल ₹141,300 की धनराशि को परिवहन करते हुए जप्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

चूंकि वाहन चालक से परिवहन की जा रही उक्त धनराशि के संबंध में कोई भी ठोस दस्तावेज एवं कारण पूछा गया तो कोई भी संतोषजनक जवाब/साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए।

धनराशि परिवहनकर्ता को अवगत कराया गया कि आगामी सात दिवस में परिवहन की जा रही धनराशि के संबंध में ठोस साक्ष्य/दस्तावेज संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर RO के समक्ष प्रस्तुत कर धनराशि को अवमुक्त करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

पुलिस टीम में
1-एस.आई.विजय कुमार-चौकी बेलपड़ाव
2-कांस्टेबल लेखराज
3-FST-2 टीम 60 विधानसभा कालाढूंगी।

Ad_RCHMCT