ब्रेकिंग:-यहाँ शराब के नशे में धुत वैन दौड़ा रहे चालक को इंटरसैप्टर प्रभारी ने किया गिरफ्तार,वैन सीज

ख़बर शेयर करें -

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को होली पर्व के दृष्टिगत शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रिपल राईडिंग व ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

सोमवार को प्रभारी इंटरसैप्टर जीवन सिंह सामंत मय पुलिस बल हे0कानि0 सुनील कुमार, कानि0 ललित बिष्ट द्वारा चैकिंग के दौरान सिकुड़ा बैण्ड के पास ओमनी वैन संख्या UK01CA1466 को रोककर चैक किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

जिसे चालक निशांत पंवार पुत्र देवदास पंवार निवासी भ्यारखोला राजपुरा अल्मोड़ा शराब के नशे में चलाते हुए पाया गया। शराब के नशे में धुत चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वैन को सीज किया गया।

Ad_RCHMCT