ब्रेकिंग-(दुखद) गुलदार के हमले से महिला की मौत,ग्रामीणों मे रोष।।

ख़बर शेयर करें -

चंपावत – मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई गांव की महिला को गुलदार ने मार डाला।उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं , गुलदार द्वारा आए दिन ग्रामीणों को निवाला बनाए जाने की घटनाएं प्रकाश में आती रहती हैं।

मामला यहां चंपावत जनपद के ढकना गांव से है मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया सूचना के बाद जंगल पहुंची वन एवं राजस्व विभाग की टीम ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वही गुलदार के निवाला बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ

घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार को चंपावत जनपद के ढकना गांव की महिला मीना (35) पत्नी रमेश सिंह रोज की तरह अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने मीना पर हमला कर दिया साथी महिलाओं ने मीना को बचाने की कोशिश की लेकिन गुलदार जंगल में महिला को खींच कर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भारी संख्या में ग्रामीणों ने किसी तरह से गुलदार को भगा कर शव को कब्जे में लिया वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति रोष जताते हुए कहा कि गुलदार आए दिन हमले कर रहे हैं ऐसे में गुलदार को नरभक्षी घोषित कर तुरंत मारा जाए। इधर वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार पूर्व में भी लोगों पर हमला कर चुका है।

Ad_RCHMCT