व्यवसाई ने इस ट्रांसपोर्ट कंपनी पर लगाया माल गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने ट्रांसपोर्ट संचालक पर हजारों रूपये का माल गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में साईवेन मेडियेकर नाम से कंपनी संचालित करने वाले संदीप गौड़ ने कहा है कि बीते दिनों आकाश इण्टरप्राईजेज दिल्ली से उसे माल के सात नग भेजे गए। इसमें से 6 नग तो नैनीताल ट्रांसपोर्ट कंपनी से उसे मिल गए। लेकिन एक नग गायब हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ा एक्शन: कैंची धाम और भवाली में प्रतिबंधित रूट पर चल रही थीं 12 दोपहिया टैक्सियां, पुलिस ने की सीज

नग में करीब 65 हजार का माल बताया गया है। इस संबंध में जब ट्रांसपोर्ट संचालकों से जानकारी ली गई तो उसके साथ अभद्रता की गई। पीड़ित ने ट्रांसपोर्ट संचालकों पर माल गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT