वेक्यूम बेस्ड क्लीनिंग मशीन को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान शुरू हो गया है। देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की 13 जिला पंचायतों के लिए वेक्यूम बेस्ड क्लीनिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। सीएम धामी ने मंत्रियों संग झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, राह से गुजर रहे एसपी सिटी ने तत्परता दिखा घायल को भेजा अस्पताल

सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि कूड़े को एक नियत स्थान पर ही एकत्रित करें और अपने गांव-शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Ad_RCHMCT