उत्तराखंड में फटा बादल, मलवे में दबे कई घर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश ने गढ़वाल के बाद अब कुमाऊं में भारी तबाही मचाई है। बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के सामा पनियाली गांव में बादल फटने से कई घरों को नुकसान होने की खबर है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया।

शुक्रवार को प्रातः थाना कपकोट से सूचना मिली कि रात्रि में सामा पनयाली ग्राम में बादल फटने से दो-तीन घर मलवे से दब गए हैं। उक्त सूचना पर SI संतोष परिहार के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ ने ध्वस्त हुए घर से नकदी और जेवरात बरामद कर परिजनों के हवाले किए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मिली जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए उमेद सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी बड़ी पनियालि तोक थाड. थाना कपकोट के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए आवासीय मकान में दबे हुए घर के सारे कीमती सामान जेवर (नथ, ग्लोबल, झुमके, अंगूठी नगदी 21500 रुपए) राशन, बर्तन, कपड़े, चारपाई, बक्से, टीवी, मिक्सी मशीन और अन्य सामग्री सुरक्षित निकालकर मकान मालिक को दिया गया, इनके रहने की व्यवस्था गांव के पंचायत भवन में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

गांव के ही अन्य तोक बड़ी पनियाली में मनजीत सिंह पुत्र रतन सिंह का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ, जिनका सामान निकलवाने में एसडीआरएफ टीम द्वारा मदद की गई, एक अन्य तोक- उडेरनाईजर में शेर सिंह कोरंगा सन ऑफ झीम सिंह का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है जिसका आवश्यक सामान एसडीआरएफ टीम द्वारा बाहर निकाला गया।

Ad_RCHMCT