दो दिन से लापता किशोर के परिजन परेशान, इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- नगर से सटे क्षेत्र पूछड़ी से एक किशोर बीते दो दिन से अपने घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। किशोर के घर से लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी हर मुमकिन जगह पर खोजबीन की। जिसमें असफलता मिलने पर परिजनों द्वारा कोतवाली में किशोर को तलाशने की गुहार लगाते हुए तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

जानकारी के मुताबिक नगर से सटे पूछड़ी गांव की ख्वाजा गरीब मस्जिद के पास रहने वाले मौ. इस्माईल पुत्र शेख फरीद का 15 वर्षीय पुत्र सलमान गुजरे सोमवार की शाम 5 बजे से अपने घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया।

परिजनों ने इन दो दिनों में अपने पुत्र की हर संभव स्थान पर तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर अपने पुत्र को खोजने की गुहार लगाई है। परिजनों के मुताबिक सलमान का हुलिया लंबाई करीब चार फीट, रंग सांवला, गोरा चेहरा, बाल भूरे छोटे है। वह लाल रंग की टी शर्ट और काले रंग की लोअर पहने हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

सलमान के पास न तो कोई मोबाइल है। न हो वह अपने साथ घर से कोई सामान लेकर गया है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें सलमान के विषय में कोई सूचना मिले तो वह इसकी सूचना उनके मोबाइल नंबर 6398484042 या पुलिस के संपर्क नंबर 9411112876 पर देने का कष्ट करें।

Ad_RCHMCT