बिग ब्रेकिंग-चेन स्नेचिंग घटना पर SSP NAINITAL का कड़ा रुख,लापरवाही पर एक पुलिस कार्मिक को किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

चेन स्नेचिंग घटना पर SSP NAINITAL का कड़ा रुख

सख्त हिदायत के बाद भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक पुलिस कार्मिक को किया निलंबित

शहर की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

थाना/चौकी प्रभारियों को भी दिए सख्त निर्देश

मंगलवार को मुखानी क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना पर  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

चेन स्नैचिंग की इस गंभीर घटना के बाद, SSP NAINITAL ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पाया कि पुलिस कर्मचारी द्वारा आर0टी0 सेट ड्यूटी पर नियुक्त रहते हुए उक्त घटना की सूचना चौकी बैलपड़ाव को न देकर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले हेड का0 72 ना0पु0 देशराज सिंह थाना कालाढूंगी, नैनीताल को प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

SSP NAINITAL ने स्पष्ट किया है कि शहर की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही सभी थाना प्रभारी/ चौकी प्रभारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके एवमं लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द से जल्द चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT