उत्तराखंड में बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मामले, तीन लोगों में मिले लक्षण

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। देहरादून में शुक्रवार को लिए गए 54 सैंपलों में से तीन पॉजीटिव मिले हैं। ‌इन संक्रमितों को होम आइलोशन में रखा गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत केस में पुलिस का बड़ा खुलासा!दुष्कर्म नहीं, बदले की भावना से रचा गया था कथित षड्यंत्र SIT जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से दो गुनियाल गांव और एक डोईवाला इलाके का है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए 54 सैंपल लिए गए। इनमें से यह तीन पॉजिटिव मिले हैं। कोविड पॉजिटिव मरीजों में एक की जांच एम्स ऋषिकेश में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  थाना बेतालघाट में SSP का वार्षिक निरीक्षण!शस्त्र संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

बाकी दो मरीजों का सैंपल निजी अस्पताल में लिया गया। तीनों मरीज हाल में होम आइसोलेशन में हैं। तीनों की उम्र 50 साल से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मिले तीनों लोगों के संपर्क में आए लोगों का ग्राफ बनाकर उनके कोरोना सैंपल लेने के लिए तैयारी कर ली है। आसपास भी निगरानी की जाएगी। 

Ad_RCHMCT