साइबर ठग ने खुद को बताया बैंक कर्मचारी और युवक के खाते से उड़ाई लाखों की नगदी 

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से लाखों रूपए की नगदी निकाल ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की है।

पीलीकोठी निवासी विनोद धामी पुत्र होशियत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पास 22 दिसंबर को एक एक फोन आया था जिसमें फोन करने वाले खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया। उसने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड का चार्ज बना है। जिसे हटाने कार्ड लाइफ टाइम के लिए फ्री बन जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

इसके बाद उसने व्हाट्स् एप पर कॉल करने की बात कही। इसके बाद उसने प्ले स्टोर से एक एपलीकेशन डाउनलोड करने के साथ ही उस पर साइन अप भी करवाया। क्रेडिट कार्ड की लॉग इन करवाई तो उसके खाते से डेढ़ लाख रूपए कटने का मैसेज आ गया। पीड़ित का कहना है कि उसने उसके खाते से 2 लाख 62 हजार रूपए की नगदी निकाल ली।

Ad_RCHMCT