रामनगर: सड़क किनारे मिला बाघिन की शव, वाहन की टक्कर से मौत का संदेह

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग के तराई पश्चिमी के दक्षिणी जसपुर रेंज में एक बाघिन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था और प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बाघिन की मौत वाहन की टक्कर से होने का अनुमान जताया जा रहा है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण: पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी 'पद्मभूषण' से सम्मानित

सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह वन विभाग की गश्त टीम को रामनगर वन प्रभाग के मालधन क्षेत्र में सड़क किनारे एक बाघिन का शव पड़ा मिला। टीम ने इस घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद उच्च अधिकारियों के साथ शव का पोस्टमॉर्टम रामनगर के चुनावखान क्षेत्र में स्थित वन्यजीव चिकित्सालय में किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बाघिन की पीठ की हड्डी टूटी हुई पाई गई, जिससे इस बात की संभावना जताई जा रही है कि किसी वाहन ने बाघिन को टक्कर मारी हो। मृत बाघिन की उम्र करीब पांच साल बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सघन चेकिंग, संदिग्धों से पूछताछ

डीएफओ प्रकाश आर्य ने बताया कि जसपुर रेंज में मालधन बीट के वन कर्मी नियमित गश्त पर थे, तभी उन्हें यह शव मिला। इसके बाद, नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) की गाइडलाइन के तहत दो पशु चिकित्सकों के पैनल की मौजूदगी में बाघिन का पोस्टमॉर्टम किया गया और शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​स्टंटबाजी और हुड़दंग पर नैनीताल पुलिस का प्रहार: थार पर बोनट सवारों को बैठाकर स्टंट करना चालक को पड़ा महंगा

डीएफओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में यह खुलासा हुआ कि बाघिन को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी थी, जिसके कारण उसकी बैकबोन में चोट आई। उन्होंने कहा कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

Ad_RCHMCT