दिल्ली के CM केजरीवाल के घर पर हमला, CCTV-सिक्योरिटी बैरियर तोड़े, हिरासत में तेजस्वी सूर्या

ख़बर शेयर करें -




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला किया गया है।मीडिया रिपोर्ट्से के अनुसार सीएम आवास के बाहर लगे लगे CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए गए हैं. यही नहीं घर के गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़े गए हैं. इसकी जानकारी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : सीबीआई ने उत्तराखंड LUCC चिट फंड घोटाले के 2 मास्टरमाइंड्स को किया गिरफ्तार


मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर हुए हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया है. बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ता और नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है.वहीं पुलिस हमला करने वालों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की नई केंद्रीय कार्यकारिणी गठित: प्रभात ध्यानी अध्यक्ष और नरेश नौडियाल प्रधान महासचिव निर्वाचित


दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी के गुंडे CM केजरवाल के घर पर तोड़फोड़ करते रहे. बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाज़े तक लेकर आई.

Ad_RCHMCT