ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु ताबड़तोड़ कार्रवाई परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कुल 258 चालान, 73 वाहन सीज एवं 05 ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई

डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं दुरुस्त बनाए रखने , सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों एवं परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

इसी क्रम में डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, TSI रामनगर तथा प्रभारी सीपीयू हल्द्वानी को परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर तत्काल वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने जताया आभार

निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अभियान चलाकर परमिट की शर्तों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 258 चालान एवं 73 वाहनों को सीज करने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

कार्रवाई का विवरण—

  • कुल चालान – 258
  • कुल वाहन सीज – 73
  • मोटरसाइकिल सीज – 72
  • ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्तीकरण – 05
  • संयोजन शुल्क – ₹47,000/- वसूला गया।

क्षेत्रवार सीज वाहनों का विवरण—

  • निरीक्षक यातायात हल्द्वानी – 09 वाहन सीज
  • निरीक्षक यातायात भीमताल/भवाली/कैंचीधाम – 09 वाहन सीज
  • सीपीयू हल्द्वानी – 24 वाहन सीज
  • थानों द्वारा -224 के नगद चालान किए गए।
Ad_RCHMCT