नशा मुक्ति अभियान: नैनीताल पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई शपथ!

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक।

डाॅ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देश में जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.07.2026 को उपनिरीक्षक श्री रमेश पंत, प्रभारी एनटीएफ नैनीताल द्वारा शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, मुखानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जिलाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा: अभियोजन में लाएं तेजी, अपराधियों को मिले सख्त सजा; 15 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सिख समाज का राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान अतुलनीय: रुद्रपुर में 'पंजाबी गौरव सम्मेलन' में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​IIA उत्तराखंड चैप्टर में रामनगर के आर्किटेक्ट मनबर सिंह नेगी की ऐतिहासिक जीत, 73% मतों के साथ बने चेयरमैन

नैनीताल पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।

Ad_RCHMCT