यहां संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में धधकी आग, करोड़ों का नुकसान

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक फैक्टरी में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की 13 टीमें आग बुझाने में लगी हैं, लेकिन दस घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं, आग से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, राहत एवं बचाव कार्य जारी

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब दो बजे फैक्टरी में आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फैक्टरी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही देहरादून, भगवानपुर, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की सहित 13 जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। वहीं, आग बुझाने का प्रयास कर रही है। सहारनपुर से भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीमें लगातार आग को बुझाने में जुटी हैं, लेकिन अभी तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

यह भी पढ़ें 👉  NAEST 2026: पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा की 'विज्ञान यात्रा' से जुड़ें, घर बैठे जीतें ₹50,000 की स्कॉलरशिप

बताया जा रहा है की फैक्टरी में मटेरियल पैकिंग समेत अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। उधर, सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्टया आग का कारण का शार्ट सर्किट लग रहा है।

Ad_RCHMCT