हल्द्वानी- मनचले ने किशोरी से की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने लगा दी धुनाई, हंगामा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में युवक के किशोरी को छेड़ने के बाद बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने मनचले की जमकर धुनाई लगाई। इतना ही नहीं बीच बचाव को आए परिजनों को भी पीटा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मनचले को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास को मिलेगी 'जियोस्पेशियल' रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया मोबाइल ऐप का शुभारंभ; ₹10 करोड़ से बड़े प्रोजेक्ट्स की पोर्टल मैपिंग अनिवार्य

जानकारी के अनुसार गोलापार के खेड़ा स्थित अंसारी कालोनी में एक युवक द्वारा किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के बाद लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने उसे जमकर पीट गया। युवक को पीटता देख परिजन उसे बचाने के लिए आए तो लोगों ने उनकी भी जमकर धुनाई लगा दी। 

यह भी पढ़ें 👉  फिल्म जगत में दम भरेंगे उत्तराखंड के युवा: सरकार की फिल्म नीति बनी सपनों की नई उड़ान!

इस बीच मारपीट की सूचना पर खेड़ा पुलिस चौकी भी मौके पर पहुंच गई और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहरं युवक के परिजनों को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Ad_RCHMCT