हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में बस के सेल्फ में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां यात्रियों से भरी ‌बस के सेल्फ में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पानी डालकर आग बुझाई।

उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो की बस संख्या uko7pa-2485 प्रातः 8.30 बजे हल्द्वानी से टनकपुर जाने के लिये हल्द्वानी बस स्टेशन में यात्रियो से भरी थी। तभी चालक द्वारा बस को जैसे ही चलने के लिये स्टार्ट किया। बस के सेल्फ में आग लग गई। यात्रियों से भरी बस में भगदड़ मच गई। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ का विस्तार: सेला में 702वीं दुग्ध समिति का शुभारंभ, 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य

चालक नारायण व परिचालक मोहित ने बढ़ी सूझबूझ से पानी डालकर आग में काबू पा लिया। बस में सवार सभी यात्रियों को टनकपुर डिपो की बस में भेजा गया। सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम को घटना की तत्काल जानकारी दी गई। सहायक महाप्रबंधक द्वारा तत्काल हेल्प भेजकर गाड़ी को काठगोदाम डिपो लाया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मानसून अपडेट (7 जुलाई 2026): पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, जिले में 2 मुख्य मार्ग बाधित, देखें बैराजों का वाटर डिस्चार्ज

इस बीच यात्रियों को बस से सकुशल नीचे उतारा गया। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्पेयर पाटर्स के अभाव में बस में काम सही से नही हो रहा है,जिससे खराब बस की संख्या में हिजाफ़ा हो रहा है,यात्रियो को हल्द्वानी बस स्टेशन से समय पर बस उपलब्ध नही हो रही है।

Ad_RCHMCT