हल्द्वानी:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ स्पा सेंटरों मे छापेमारी,अनियमितता पाये जाने पर इन 2 स्पा सेंटरों पर हुई चालानी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

स्पा सेंटर में कर्मचारियों के सत्यापन ना पाए जाने पर काठगोदाम पुलिस ने 10-10 हज़ार रु0 कोर्ट के किए चालान

हल्द्वानी:- पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले स्पा सेंटर, रिजॉर्टों एवं होटलों में चेकिंग कर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

इसी क्रम में आज शनिवार को भूपेंद्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में , प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा काठगोदाम हाईडिल, शीशमहल स्थित सपा सेंटरों का भौतिक सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, राह से गुजर रहे एसपी सिटी ने तत्परता दिखा घायल को भेजा अस्पताल

तो दौराने चैकिंग Plaan-B स्पा सेंटर हएडिल चौराहा व seaven heaven स्पा सेंटर हएडिल को चैक किया गया। तो उक्त स्पा सेंटरों के स्वामी/मैनेजर द्वारा अपने कुछ कर्मचारियो का भौतिक सत्यापन नही कराया गया था जिसपर उक्त दोनों स्पा सेंटरों के मालिक/मैनेजर के पुलिस अधि0 के अंतर्गत 10-10 हज़ार के चालान कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस टीम मे प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष,उ0नि0 फ़िरोज़ आलम,उ0नि0 लता खत्री,का0 योगेश कुमार,का0 श्याम सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT