हल्द्वानी-(बड़ी खबर) चालान निस्तारण के लिए अब नहीं जाना होगा काठगोदाम,SSP ने किया ट्रैफिक सैल का शुभारंभ।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) चालान निस्तारण के लिए अब नहीं जाना होगा काठगोदाम,SSP ने किया ट्रैफिक सैल का शुभारंभ।।

हल्द्वानी की क्षेत्रीय जनता की सुविधा के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में किया ट्रैफिक सैल हल्द्वानी का शुभारंभ।

शुक्रवार को पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के तृतीय तल में भी जनता की सुविधा हेतु ट्रैफिक सैल का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जनता द्वारा लगातार यह समस्या बताई जा रही थी कि हल्द्वानी में सीपीयू एवम् यातायात सैल द्वारा चालान करने पर निस्तारण हेतु उन्हें काठगोदाम स्थित यातायात कार्यालय में जाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

शहर से दूर होने के कारण काफी दिक्कत सामने आ रही थी। जनता की समस्या को संज्ञान में लेते हुए आज हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन में भी ट्रैफिक सैल हल्द्वानी का शुभारंभ किया गया है।

इस कार्यालय में ट्रैफिक चालानों का निस्तारण के साथ–साथ ट्रैफिक आई एप के चालानों का भी निस्तारण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम के दौरान हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, राकेश माहरा, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, दान सिंह मेहता, वाचक एसएसपी नैनीताल तथा यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT