हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे इस काम के चलते रहेगा बंद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: राष्ट्रीय मार्ग सं0-87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग पर 17 से 25 अक्टूबर 2024 तक रात 21:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक डामरीकरण (BC) का कार्य किया जाएगा। यह कार्य काठगोदाम से रानीबाग के बीच 2 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, राह से गुजर रहे एसपी सिटी ने तत्परता दिखा घायल को भेजा अस्पताल

इस दौरान हल्द्वानी और काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र की यात्रा करने वाले सभी पर्यटकों, आमजनमानस और वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे के बीच पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Ad_RCHMCT