यहां बाइक सवार पर झपटा गुलदार, इस तरह बची जान

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। उत्तराखंड में इन दिनों गुलदारों का आतंक मचा हुआ है। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। ऐसे में अब कुंडा थाना क्षेत्र में भी गुलदार की दस्तक देखी गई है। तेंदुए ने यहां बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। हेलमेट पहना होने के चलते वह गच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब छह बजे ग्राम बाबरखेड़ा निवासी हीरा सिंह का पुत्र उदयवीर सिंह अपने भाई रवि कुमार को काशीपुर रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुदइयोवाला के पास अचानक तेंदुए ने उदयवीर सिंह पर हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहन रखा था जो तेंदुए के हमले में टूट गया। उसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार एक व्यक्ति ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। इससे पहले 8 दिसंबर की रात करीब 10 बजे इसी क्षेत्र में बाइक सवार हरियावाला निवासी शिक्षक नेता स्वतंत्र मिश्रा पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था।

Ad_RCHMCT