सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 29.10 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

ख़बर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए 29.10 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्ता के साथ और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को इनका सीधा लाभ मिल सके।


आवास विभाग के तहत पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए 48.82 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 19.53 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी का अंतिम सफर: आज देहरादून से हरिद्वार के लिए अंतिम विदाई

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं में सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 38 इंडिया मार्क-II हैंडपंप लगाने हेतु 1.36 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसमें 50 लाख रुपये की पहली किश्त मंजूर की गई है।


टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पंपिंग पेयजल योजना के अंतर्गत ऊर्जा दक्ष पंपों की खरीद के लिए 9.73 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु 3.89 करोड़ रुपये की पहली किश्त भी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026: राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ऋषिकेश से पहले जत्थे का भव्य प्रस्थान


पिथौरागढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नेड़ा बस्ते में देवभूमि रजत जयंती पार्क निर्माण के लिए 9.81 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें 1.97 करोड़ रुपये की पहली किश्त शामिल है। इसके साथ ही कुम्भ मेला-2027 के अंतर्गत पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम द्वारा प्रस्तावित अस्थायी प्रकृति के 10 मरम्मत कार्यों के लिए 3.21 करोड़ रुपये की योजना को भी अनुमोदन मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का 'ऑपरेशन लगाम', रश ड्राइविंग और ओवर स्पीड पर कड़ा एक्शन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत सुविधाओं, अवस्थापना विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन से प्रदेश की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

Ad_RCHMCT