सावधान! हीटवेव के चलते शिक्षा अधिकारी ने बदला स्कूल का टाइम, जानें अब कितने बजे लगेगी क्लास और कब होगी छुट्टी?

ख़बर शेयर करें -

भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला

नैनीताल 21 मई 2026
सूवि।

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने जनपद के मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर एवं कोटाबाग विकासखंड के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 22 मई 2026 से अग्रिम आदेशों तक नई समयसारिणी लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून को ₹219 करोड़ की सौगात: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया 51 विकास योजनाओं का शिल्लान्यास व लोकार्पण; चमकेगी दून की सूरत

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं हीटवेव से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
नई समयसारिणी के अनुसार विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित होगी, जबकि विद्यालय संचालन का समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सीएम धामी का बड़ा फैसला: ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास; बोले- शारदा तटबंध पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT