रामनगर: अनंतम रिसोर्ट में फायर ब्रिगेड ने की मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को दिए अग्नि सुरक्षा के टिप्स

ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 21/05/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदया, अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखण्ड, देहरादून, द्वारा निर्गत आदेश के परिपेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल महोदय एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल महो0 द्वारा निर्गत आदेश/निर्देश के अनुपालन में
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रामनगर महो0 श्री गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में फायर यूनिट रामनगर द्वारा अनंतम रिसोर्ट(धनपुर कानिया) रामनगर में जनजागरूकता/माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान रिसोर्ट के कर्मचारियों एवं उपस्थित व्यक्तियों को अग्नि दुर्घटना की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग, आग लगने की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया, गैस सिलेंडर में आग लगने पर सुरक्षित तरीके से नियंत्रण करने तथा आपातकालीन स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उचित कार्यवाही हेतु प्रशिक्षित करना था ।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार': देघाट में फॉर्च्यूनर कार से ₹13.61 लाख का अवैध गांजा बरामद, रामनगर के दो तस्कर गिरफ्तार

Video link – https://youtube.com/shorts/Fy1ceU_WwME?si=_Ezz5RKoKD1eYg7X

Ad_RCHMCT