एम. पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर को मिली नई SMC कार्यकारिणी, बृज किशोर बने अध्यक्ष, मुजम्मिल उपाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

एम. पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर (नैनीताल) में आज 21 मई को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की वार्षिक बैठक आहूत की गई जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रधानाचार्य संजीव शर्मा एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नन्दन सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट 20 मई: हल्द्वानी-रामनगर में भीषण गर्मी, पारा 39°C तक पहुँचने का अनुमान, लू अलर्ट


विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी, कि बैठक में नवीन प्रवेश, स्मार्ट क्लास द्वारा शिक्षण, माध्यान्ह भोजन, अनुशासन एवं सत्र 2026-27 हेतु नवीन कार्यकारिणी के चयन पर चर्चा हुई।
नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन में सर्वसम्मति से बृज किशोर चंद्रा को को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का नवीन अध्यक्ष, मुजम्मिल हुसैन को उपाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य संजीव शर्मा पदेन सचिव निर्वाचित किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से नेहा, आशा, अब्दुल सुभान, सुमन, उषा राजपूत को कार्यकारणी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। बैठक में विद्यालय के मध्याह्न भोजन प्रभारी नीरज राज, अमित धारकिया, प्रीती बंगारी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT