​राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रामनगर में सेवा कार्य: युवाओं ने किया वृक्षारोपण और शरबत वितरण

ख़बर शेयर करें -

राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण एवं शरबत वितरण

रामनगर। भारत रत्न एवं आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस रामनगर द्वारा गुरुवार को वृक्षारोपण एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत फाइकस गार्डन, रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा भगत सिंह चौक, भवानीगंज में राहगीरों एवं आमजन को शरबत वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर में धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव उत्तराखंड अब्दुल रहमान ने कहा कि स्व० राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी की सोच देने का कार्य किया। उन्होंने देश में तकनीकी विकास, संचार क्रांति एवं कंप्यूटर युग की शुरुआत कर युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए। राजीव गांधी जी का सपना था कि देश का युवा मजबूत, शिक्षित और आत्मनिर्भर बने। उन्होंने युवाओं को राजनीति और समाज सेवा में आगे बढ़ाने का कार्य किया, जिसे देश आज भी याद करता है।

यह भी पढ़ें 👉  वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच, उनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जिला महासचिव नैनीताल आरिश सिद्दीकी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने युवाओं को नई पहचान और नई दिशा देने का कार्य किया। पंचायतों एवं स्थानीय निकायों को मजबूत कर उन्होंने आम युवाओं को नेतृत्व का अवसर दिया। आज देश जिस डिजिटल और आधुनिक भारत की ओर बढ़ रहा है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी जी ने ही रखी थी। उनके विचार और कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम सहित नैनीताल जनपद के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बढ़ी पर्यटकों-श्रद्धालुओं की संख्या

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस ताइफ़ खान, प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार, जिला महासचिव नैनीताल ,आरिश सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष नैनीताल समीर हसनी, विधानसभा अध्यक्ष रामनगर विकास कुमार, नगर अध्यक्ष रामनगर तहसीन रज़ा जफर इकबाल मेंबर , फरहान अहमद लवी, अमीर हम्ज़ा, वसीम सैफी, मोहम्मद कैफ सिद्दीकी, बिलाल जाफरी, फैजान अशरफी, आयुष शर्मा, अदनान सैफी, मोहम्मद शाकिब, रज़ा अली, शबाब अली,अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT