नशा और साइबर ठगी से बचें; लमगड़ा पुलिस ने छात्रों को दिए सुरक्षा के मंत्र

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत फायर सर्विस की आग पर कार्रवाई,

रात में भड़की जंगल की आग को अग्निशमन टीम ने बुझाकर बड़ा नुकसान होने से बचाया

दिनांक 20.05.2026 को अग्निशमन केंद्र रानीखेत की टीम द्वारा रिची क्षेत्र के समीप जंगल में लगी आग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को सफलतापूर्वक बुझाया गया।
प्रथम सूचना शाम 18:57 बजे फायर स्टेशन को प्राप्त हुई कि रिची के पास जंगल में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि जंगल में लगी आग तेजी से फैल रही थी। फायर यूनिट द्वारा मिनी हाई प्रेशर पंपिंग, होजरील की सहायता एवं स्थानीय संसाधनों से आग को पीट-पीटकर पूर्ण रूप से बुझाया गया।

इसके उपरांत रात्रि 20:46 बजे पुनः रिची क्षेत्र के पास जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। फायर सर्विस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा कि आग तेजी से बढ़ रही थी। टीम द्वारा एमएफई से पंपिंग, होजरील की सहायता एवं लगातार प्रयास करते हुए आग पर पूर्ण नियंत्रण पाया गया तथा उसे बुझा दिया गया।

फायर सर्विस की तत्परता एवं सूझबूझ से जंगल में आग को फैलने से रोकते हुए संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

Ad_RCHMCT