सौतेले पिता की करतूत, नाबालिग सौतेली बेटी से कर डाला दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 किच्छा। यहां कलियुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग सौतेली पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। गुमशुम रहने पर मां ने कारण पूछा तो आपबीती सुनकर वह सन्न रह गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

कोतवाली पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मूलरूप से यूपी के पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने दूसरे पति के साथ क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसकी 12 साल की बेटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

उसके दूसरे पति ने उसकी नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।सीओ ओमप्रकाश का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT