यहां सड़क हादसे मे डाक कांवड़िये की मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर। हरिद्वार से पावन गंगाजल लेकर लौट रहे एक डाक कावंड़िये की दोराहा के समीप सड़क हादसे मे मौत हो गई। उसे 108 एम्बुलेंस के द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी यहां आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च

 पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई को बहेड़ी से 22 डाक कांवड़ियों का एक जत्था पावन गंगा जल लेने हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। बीती रात सभी शिव भक्त पैदल वापिस लौट रहे थे। दोराहा के समीप उन्होंने अपने एक साथी ग्राम सीकरी बहेड़ी निवासी 28 वर्षीय अजय पाल पुत्र नत्थूलाल कों सडक़ किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेसुध पड़ा देखा। उसे इस हालत में देख साथियों में हडक़म्प मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ

उन्होंने  पुलिस तथा अजय के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर घायल अजय को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए निकटवर्ती चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें होने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे जोर से टक्कर मारी है।  मृतक के परिजन भी यहां आ पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाईयों तथा दो बहिनों में सबसे छोटा था। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

Ad_RCHMCT