यहां बालक के लिए काल बनी कार, सड़क पार करने के दौरान मारी टक्कर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अनियंत्रित कार की चपेट में आकर  ट्यूशन से लौट रहे बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार हरिपुर नायक निवासी दिनेश बसेड़ा का 11 वर्षीय पुत्र कुणाल बसेड़ा कक्षा चार का छात्र था। वह 24 मार्च को ट्यूशन से घर लौट रहा था। इस बीच सड़क पार करने के दौरान उसे अनियंत्रित गति से आ रही कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कुणाल काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

आनन-फानन में परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT