हल्द्वानी- चैकिंग में पुलिस ने स्कूटी से बरामद की ढ़ाई किलो चरस, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नैनीताल जिले में SSP प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है। 

हाल ही में, SOG और हल्द्वानी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। चौकी मण्डी क्षेत्र में अर्जुनपुर जाने वाले रास्ते पर एक स्कूटी (एक्टिवा DL-12SM-3273) की जांच के दौरान 2.407 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इस मामले में स्कूटी के चालक जोगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

पूछताछ में जोगा सिंह ने बताया कि वह चरस की डिलीवरी अपने साथी कुंदन रौतेला को देने वाला था। कुंदन रौतेला की तलाश जारी है, क्योंकि वह इस तस्करी में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

*गिरफ्तारी का विवरण:*

*आरोपी:* जोगा सिंह, पुत्र स्व. प्रेम सिंह, ग्राम नामिक, थाना नाचनी, जिला पिथौरागढ़, उम्र 32 वर्ष।

– **बरामदगी:** 

  1. चरस – 2.407 किलोग्राम

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

  2. चरस तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी (DL-12SM-3273)

**पुलिस टीम:**

– उ0नि0 संजीत राठौड़ (प्रभारी, SOG)

– उ0नि0 श्याम सिंह (चौकी मण्डी)

– हे0का0 ललित श्रीवास्तव (SOG)

– कानि0 चन्दन नेगी (SOG)

– कानि0 अमर सिंह (चौकी मण्डी)

Ad_RCHMCT