नैनीताल जिले में इन कोतवालों के बदले दायित्व, देखें किसे कहां मिली तैनाती

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निर्विघ्न ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। इस क्रम में एसएसपी ने जिले के चार इंस्पेक्टर और एक एसएसआई के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर और वित्तीय फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए पुलिस और बैंकों का बनेगा मजबूत समन्वय: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए कड़े निर्देश

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस लाइन में तैनात इंसपेक्टर दिनेश फर्त्याल को लालकुआं का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया है। जबकि लालकुआं में तैनात कोतवाल डीआर वर्मा को भवाली कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीखने का जुनून: 19वीं डिग्री हासिल कर चुके एडवोकेट डॉ. पांडे अब 20वीं डिग्री की ओर अग्रसर

यहीं पर तैनात हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल और यहां पर तैनात धर्मवीर सिंह सोलंकी को चुनाव प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। जबकि रामनगर कोतवाली में तैनात एसएसआई जोगा सिंह ढेला चौकी कमान सौंपी गई है।

Ad_RCHMCT