वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, पुलिस ने दबोचे दो चोर, बाइकें बरामद

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 12 बाइकें बरामद की गई हैं। 

पुलिस के अनुसार भगवानपुर थाने में अलग-अलग तिथियों में पंकज कुमार, अभिषेक शर्मा, तनवीर व श्रीनिवास ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु देहात एवं सिटी क्षेत्र में विभिन्न टीमें गठित की गई। इसी क्रम में भगवानपुर क्षेत्र में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण करने के उपरांत सफलता हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

टीम ने इन मामलों में दो अभियुक्तों अंकुर त्यागी पुत्र विकास त्यागी निवासी ग्राम माठकी झरौली थाना बेहट जनपद सहारनपुर हाल निवासी चाँद कालौनी थाना भगवानपुर, अनित उर्फ़ अनिकेत पुत्र सौरण सिंह निवासी ग्राम डेहरा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर हाल चाँद कालौनी थाना भगवानपर को दो चोरी की मोटर साईकिलों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त इन वाहनों को बेचने के लिए सहारनपुर की ओर ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

अभियुक्तों की निशादेही पर पुलिस टीम ने ग्राम चानचक में एक आम के बाग में छिपाकर रखी गई चोरी की अन्य 10 मोटर साईकिल भी बरामद की। दोनों अभियुक्त साथ मिलकर अलग- अलग स्थानों से मोटर साईकिले चोरी करते थे और उन्हें सूनसान जगह छिपाकर सौदा होने पर राह चलते लोगो को औने- पौने दामों में बेच देते थे। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Ad_RCHMCT