आयरन लेडी इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्प अर्पित कर किया याद

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को शहादत दिवस और लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को जयंती पर रामनगर कांग्रेस जन ने कांग्रेस कार्यलय रामनगर में पुष्प अर्पित कर याद किया। पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि दोनों महान विभूतियों से हमें देश हित में सर्वस्व त्याग और संपूर्ण समर्पण की सिख मिलती है। देश हित के लिए हम सबको आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मिलजुलकर कार्य करने की नितांत आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम एवं नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने कहा कि यह हम सब कांग्रेस जनों के लिए सौभाग्य की बात है कि दोनों महान विभूतियों का कांग्रेस संगठन से गहरा नाता रहा है। दोनों के नेतृत्व में देश हित में अनेकों अनेक कार्य किए गए हैं। सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस सुमन जोशी, सभासद बिमला आर्य, सतेस्वेरी रावत, दीपक मसीह, सौराब सैफी, ईमामुल रहमान, प्रताप सिंह रौतेला, ओमप्रकाश आर्यवंशी, जावेद खान, सभासद मोहम्मद अजमल, कमल तिवारी, राजेश नेगी, मोईन खान, रमेश रावत, आफाक़ हुसैन, सुमित तिवारी, प्रेम जैन, वीरेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT