महिला के बैंक खाते से उड़ाई लाखों की रकम, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पीड़ित ने उठाया यह कदम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला को झांसे में लेकर बैंक खाते से लाखों की रकम उड़ा ली गई। मामले में तहरीर के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब एसएसपी के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

रामपुर रोड गली नंबर 5 निवासी मुकेश देवल का कहना है कि उसकी पत्नी शिखा के फोन पर बीती 17 अगस्त को एक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले शिखा को झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से अलग-अलग किश्तों में 3.57 लाख की रकम उड़ा ली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

इस मामले में 18 अगस्त को कोतवाली पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन अ‌भी तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। अब पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad_RCHMCT