बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर महिला एकता मंच ने चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रशांत कौशिक के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को किया मांग पत्र प्रेषित

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-महिला एकता मंच ने मालधन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मौका मुआयना कर वहां पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रशांत कौशिक के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मांग पत्र भी प्रेषित किया। जिसमें मानकों के अनुरूप सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

डा. प्रशांत कौशिक ने बताया कि अस्पताल में ईसीजी की सुविधा भी मरीजों के लिए उपलब्ध है तथा शीघ्र ही एक्स-रे मशीन भी आने वाली है। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार से अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है तथा मरीजों के लिए पैथोलॉजी जांच भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

महिला एकता मंच ने मालधन अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रहीं उक्त स्वास्थ्य  सुविधाओं का स्वागत करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को प्रेषित मांग पत्र में कहा कि मालधन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। वहां पर अल्ट्रासाउंड व प्रसूति से सम्बंधित आवश्यक उपकरण उपलब्ध न होने के कारण प्रसूति सुविधा अस्पताल में आज भी ढंग से शुरू नहीं हो पायी है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

मानकों के आधार पर सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ,निश्चेतक, रेडियोलोजिस्ट व पैरा मेडिकल स्टाफ आदि के पद अभी भी रिक्त हैं। चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण अस्पताल में 24 घंटे की इमरजेंसी की सुविधा भी मरीजों को उपलब्ध नहीं है। अतः मानकों के अनुरूप सर्जन,बाल रोग विशेषज्ञ व अन्य चिकित्सको की तत्काल नियुक्ति की जाए तथा रेडियोलोजिस्ट पैथोलोजिस्ट व उपचारिकाओ के रिक्त पदो को भी तत्काल भरा जाए।

महिला एकता मंच ने चेतावनी दी है कि मालधन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने पर क्षेत्र की जनता आगामी 8 जून को मालधन में बृहद बैठक का आयोजन कर आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

इस दौरान  भगवती देवी, लक्ष्मी देवी, गंगा शाह, पुष्पा चन्दोला, गीता आर्या, नीमा देवी,माया देवी, सरस्वती जोशी, कौशल्या चुनियाल, ललिता रावत, समाजवादी लोक मंच के राजेन्द्र सिंह, व किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती आदि शामिल रहे।

Ad_RCHMCT