रामनगर मे नाबालिग किशोरी का अपहरणकर्ता दबोचा

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर: यूपी क्षेत्र का निवासी एक तीन बच्चों का बाप क्षेत्र की नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ उसे गिरफ्तार करने की कार्यवाही की है।

मामले में किशोरी की माँ  ने सईद अहमद पुत्र मेहंदी हसन निवासी ग्राम बासामनपुर भोजपुर मुरादाबाद यूपी पर 17 जून को अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

परिजनों का कहना है कि अपनी पुत्री के गुमशुदा होने पर उन्होंने उसकी अपनी ओर से तलाश करने की कोशिश की तो पता चला रामनगर में मजदूरी करने के लिए आने वाला सईद उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी की सकुशल बरामदगी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है। पीड़ित किशोरी का सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है।

Ad_RCHMCT