पड़ोसी युवक की शर्मनाक हरकत, महिला से की अश्लीलता, धमकी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में युवक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में युवक ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की और कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 अगस्त की रात को वह अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसके सास और ससुर बाहर सो रहे थे। इस दौरान, पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी खिड़की से अंदर घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने शोर मचाया, जिससे उसके सास और ससुर भी कमरे में आ गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

आरोपी युवक के पकड़े जाने के बाद, उसके पिता और भाई भी मौके पर पहुंचे और महिला के परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने पर परिवार को देख लेने की धमकी दी, जिससे पीड़ित परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

दिनेशपुर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर तुरंत कार्रवाई की और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी एसओ नंदन रावत ने पुष्टि की है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है और पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT