विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर ऑनलाईन जागरूकता कार्यक्रम/ संगोष्ठी का आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर द्वारा दिनांक 20-02-2022 को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर एक ऑनलाईन जागरूकता कार्यक्रम/ संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , ऊधम सिंह नगर के रिटेनर अधिवक्ता अब्दुल नसीम एवम पैनल अधिवक्ता श्रीमती पूजा शर्मा द्वारा सामाजिक न्याय का उद्देश्य, सामाजिक न्याय दिवस मनाए जाने का कारण, सामाजिक न्याय के क्रियान्वयन के संबंध में की जा रही कार्यवाही, भारतीय संविधान की प्रस्तावना आदि की विस्तार से जानकारी देकर प्रतिभागियों को जागरूक किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता रमेश चन्द्र शर्मा, पैनल अधिवक्ता कामिनी श्रीवास्तव, पी एल वी विमल कुमार आदि द्वारा भी अपने विचार रखे गए।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्तागण, परा विधिक कार्यकर्तागण एवम विधि के छात्र – छात्राओं आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Ad_RCHMCT