रामनगर। पुलिस ने 3 आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशे की सामग्री के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में काफी तेजी से बढ़ रहा है और पुलिस के द्वारा इन पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है लेकिन इसके बावजूद भी यह कार्यकर्ता जा रहे ऐसा ही मामला रामनगर क्षेत्र के सामने आ रहा है यहां पर पुलिस के द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है बता दें कि यहां कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक और भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में 'दीक्षारंभ' कार्यक्रम: नवप्रवेशित छात्रों को मिली कॉलेज व्यवस्था व NEP की जानकारी

कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार रोड क्षेत्र में पुलिस टीम ने मोहल्ला गूलरघटटी निवासी नईम को हिरासत में लेते हुए तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है वहीं पुलिस ने पानी की टंकी चौराहा खताडी क्षेत्र से इसी मोहल्ले के रहने वाले साकिब

यह भी पढ़ें 👉  'ज्ञान गंगा सम्मान समारोह': सीएम धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को बांटी छात्रवृत्ति; बोले—'शिक्षक केवल छात्र का नहीं, पूरे राष्ट्र का भविष्य गढ़ता है'

और रेलवे पड़ाव निवासी सागर सिंह को नशे के इंजेक्शन की खरीद-फरोख्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 72 नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की वहीं पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ad_RCHMCT